आगरालीक्स…आगरा में ट्रांसफार्मर का तार और तेल चोरी करने वाले 8 शातिर पुलिस ने पकड़े. 62 किलो से अधिक का तांबे कार इनके पास मिला…कोल्डस्टोरेज को बनाया था निशाना..
आगरा की थाना डौकी पुलिस टीम, सर्विलांस सेल व एसओजी टीम पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये ट्रान्सफार्मर का तार व तेल चोरी करने वाले 08 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके पास से 62.4 किलोग्राम तांबे का तार, 07 अदद रिंच, 07 अदद पाने, 01 अदद पेंचकस, 01 अदद प्लास, 01 अदद पाइप रिच, 01 अदद एडजेसटेबल गुटका, 01 गुट्का चाबी, 01 अदद आरी मय ब्लेड 10 आरी पत्ता, 01 अदद लोहे की रोड, 01 अदद जोइंट प्लायर, 6500/- रूपये एवं 02 अदद कार (घटना में प्रयुक्त), 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया है.कोल्ड स्टोरेज में की थी चोरी
28 जनवरी को राजकुमार द्वारा थाना डौकी पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरो द्वारा जय मां पीताम्बरा कोल्ड स्टोरेज पैतीखेडा की बाउन्ड्री वॉल को तोडकर कोल्ड स्टोरेड के ट्रान्सफार्मर से कॉपर का तार व ऑयल चोरी कर लिया गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी. इसी क्रम मे आज शुक्रवार को थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत वांछित अभियुक्तगण की तलाश /चैकिंग की जा रही थी। चैंकिग के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुये उक्त घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तो को पुलिस ने अरेस्ट किया.
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गाडियों का इस्तेमाल अभियुक्तगण द्वारा चोरी करने में किया जाता है व बोलरो गाडी को अभियुक्त मुकेश व क्विड गाडी को अभियुक्त अंशु चलाता है, किसी भी घटना को करने से पहले अभियुक्त कप्तान उसकी रैकी करता था, अभियुक्तगण अनिल व धर्मेन्द्र मिलकर बिजली की लाइन काटते थे। इसी प्रकार 25 जनवरी की रात्रि अभियुक्तगण ने अपने साथी अशोक के साथ मिलकर माँ पीताम्बरा कोल्ड पैतीखेडा से ट्रान्सफार्मर से करीब 150 किलो तांबे का तार व 50 लीटर तेल की चोरी किया था। अभियुक्तगण द्वारा 100 किलो तांबे का तार व तेल फुटकर में कुल 80000/- रूपये में बेच दिया था, जिन रूपयो को अभियुक्तगण द्वारा आपस में बाँट लिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-
- मुकेश पुत्र स्व0 किरोडीलाल निवासी ग्राम विलघमा थाना सदर जिला धौलपुर,
राजस्थान उम्र 42 करीब वर्ष के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद । - सुरेश पुत्र स्व0 रामनिवास निवासी ग्राम सराने खेडा गोपी की मढैया थाना सदर जिला धौलपुर, राजस्थान उम्र करीब 26 वर्ष के कब्जे से व 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद ।
- कप्तान पुत्र मुकेश निवासी ग्राम विलघमा सराने खेडा के पास थाना सदर जिला धौलपुर, राजस्थान उम्र करीब 24 वर्ष।
- धर्मेन्द्र पुत्र रामरतन निवासी ग्राम गोपी का पुरा थाना सदर जिला धौलपुर, राजस्थान उम्र 30 करीब वर्ष ।
- अंशु पुत्र ज्ञान सिह निवासी ग्राम डोडी का पुरा थाना दिहोती जिला धौलपुर, राजस्थान उम्र करीब 24 वर्ष ।
- शिवनारायन पुत्र स्व0 सरवन निवासी गोपी का पुरा (विलघमा) थाना सदर जिला धौलपुर, राजस्थान उम्र करीब 22 वर्ष।
- रंजीत पुत्र सूबेदार निवासी ग्राम डौडीकापुरा थाना दिहोती जिला धौलपुर, राजस्थान उम्र करीब 20 वर्ष।
- अनिल पुत्र रामकिशन सिंह निवासी ग्राम विलघमा थाना सदर जिला धौलपुर, राजस्थान उम्र करीब 20 वर्ष।
वांछित अभियुक्त का विवरण:-
अशोक पुत्र स्व0 रघुवीर सिंह निवासी ग्राम विलघमा थाना सदर जिला धौलपुर,
राजस्थान।