आगरालीक्स…शॉकिंग और वीभत्स, आगरा में बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से की हत्या. पत्थर मार—मार कर निकाल दी आंखें बाहर…सुबह लाख देख घरवालों की निकल गई चीखें
आगरा में एक शॉकिंग और वीभत्स घटना को अंजाम दिया गया है. लंगड़े की चौकी स्थित नगला छिद्दा में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्थरों से पीट—पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी. छोटे भाई को इतने पत्थर मारे कि उसकी आंखें बाहर निकल आईं. अन्य घरवाले रात को शादी समारोह में गए हुए थे. सुबह जब उन्होंने युवक की लाश देखी तो चीख निकल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को अरेस्ट कर लिया है.थाना हरीपर्वत के लंगड़े की चौकी में नगला छिद्दा पड़ता है. यहां 20 साल का अजय अपने परिवार के साथ रहता था. अजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था. रविवार को परिवार के बाकी सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे. घर पर बड़ा भाई पवन और अजय था. पवन नशे का आदी था और रात को उसका अजय के साथ किसी बात पर विवाद हो गया. इस पर गुस्साए पवन ने पत्थर से अजय पर हमला कर दिया. पवन ने अजय को इतने पत्थर मारे कि छोटे भाई की आंखें बाहर निकल आईं और उसकी मौके पर ही मौत् हो गई. रात तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई.
घरवालेां की निकल गई चीखअगले दिन सोमवार सुबह जब घरवाले वापस शादी में से लौटे तो घर के अंदर अजय की लाश को देखकर चीख निकल गई. अजय का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं. पुलिस ने बड़े भाई पवन को हिरासत में ले लिया है. जांच की जा रही है.