Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Local News: Board exams to be held in 154 centres in Agra under tight security…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Local News: Board exams to be held in 154 centres in Agra under tight security…#agranews

169

आगरालीक्स…आगरा में कड़ी सुरक्षा में 154 केंद्रों पर होंगी बोर्ड परीक्षाएं. 6 जोन और 15 सेक्टरों में होंगे विभाजित. 18 अति संवेदनशील केंद्रों पर तैनात होंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगे. आगरा में यह परीक्षाएं 154 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं. परीक्षाएं नकल विहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी 154 परीक्षा केन्द्रों को 06 जोन एवं 15 सैक्टरों में विभाजित किया गया है. डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने 06 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सैक्टर मजिस्ट्रेट, 172 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 18 अति संवेदशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के आदेश दिए हैं.

असामजिक तत्वों पर रहेगी नजर
डीएम ने आदेश दिए कि सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सैक्टर से सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा तिथि में समय प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक एवं अपरान्ह 2:00 से 5:15 के मध्य परीक्षाओं के नकल विहीन तथा शांतिपूर्ण आयोजन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायेगें तथा परीक्षा केन्द्रों पर असमाजिक तत्वों पर निगाह रखते हुए परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग की रोकथाम की कार्यवाही करेगें तथा परीक्षा तिथियों में समय-समय पर निरन्तर सम्बन्धित केन्द्रों पर भ्रमण/निरीक्षण/चैकिंग करेंगें तथा आने वाली कठिनाईयों का तत्परता से निराकरण करते हुये परीक्षा में अनुचित साधनों के प्रयोग एवं नकल आदि की रोकथाम हेतु उ०प्र० सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अधिनियम 1998 के अन्तर्गत कार्यवाही एवं कियान्वयन सुनिश्चित करायेगें.

सेक्टर में अवस्थित परीक्षा केन्द्रो में नकल की रोकथाम के लिये सेक्टर मजिस्ट्रेट उत्तरदायी होगें, परीक्षा अवधि में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं केन्द्रो पर अवांछित भीड एकत्रित न होने की समीक्षा भी अपने जोन/सेक्टर के परीक्षा केन्द्रो पर नियमित दौरा कर सुनिश्चित करेंगें. परीक्षा व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा के कार्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जो कि परीक्षा अवधि में प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक संचालित रहेगा. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष सं0-9997156949 है. परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्दर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री, पेजर, मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर आदि ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाये. विशेष तौर पर गणित विज्ञान और अंग्रेजी विषय की परीक्षाओं का प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करेगें.

समस्त सैक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के समय प्रश्न पत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित होने की जांच भी कर लें. यदि प्रश्न पत्रों के पूर्व प्रकटन की स्थिति प्रकाश में आती है तो दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही त्वरित गति से करें. साथ ही समस्त स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को विशेष रूप से निर्देशित किया जाता है कि वे अपने आवंटित परीक्षा केन्द्र पर नकलविहीन, शान्तिपूर्ण, एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिये व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगें. स्ट्रोग रूम की चाबी केन्द्र पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में सुरक्षित रखी जायेगी. जिस स्ट्रोग रूम के अन्दर डबललॉक अलमारी रखी है, उसे खोले जाने एवं लॉक/सील की कार्यवाही केन्द्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट (तीनों) की उपस्थिति में ही किया जायें तथा उसका विवरण लॉग बुक / रजिस्टर में अंकित किया जायें वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की अनुपस्थित में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास सुरक्षित रखी चाबी का उपयोग आपात परिस्थियों में ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया जायें. जिसका सम्यक विवरण कन्ट्रोल रूम को प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. परीक्षा केन्द्र पर बने स्ट्रोग रूम में अनिवार्य रूप से केन्द्र व्यवस्थापक वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्नपत्र जिला मुख्यालय द्वारा हस्तगत कराये जाएंगे ।केन्द्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट (तीनों) की उपस्थिति में प्रश्नपत्र प्राप्त कर डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखवाकर सील करवाया जाएगा.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने जोन/सेक्टर में निर्धारित परीक्षा केन्द्रो पर निरन्तर भ्रमण शील रहते हुये परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर अनुचित साधन के प्रयोग की रोकथाम करेगें, तथा बोर्ड परीक्षा के शान्तीपूर्ण नकल विहीन संचालन की कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: The District Magistrate inspected the District Hospital and issued order to improve arrangements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये डीएम एक्शन में. जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

error: Content is protected !!