आगरालीक्स…आगरा में तेज रफ्तार कार नदी की 50 फीट गहरी खाई में गिरी. युवक की मौत
आगरा के थाना बसौनी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार चंबल नदी की 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई. पुलिस को शाम करीब छह बजे डायर 112 पर घटना की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि कार गहरी खाई में क्षतिग्रस्त पड़ी है. कार चालक की मौत हो गई थी.मध्य प्रदेश का रहने वाला था मृतक
पुलिस ने कार चालक की पहचान के प्रयास किए तो उसकी पहचान 30 वर्षीय अलकेश सिंह पुत्र हीरा सिंह तोमर निवासी सहासपुरा, थाना नगरा पोरसा मध्य प्रदेश के रूप मेें हुई है. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को खाई में से बाहर निकाला. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.