आगरालीक्स…Agra News: आगरा की राजा की मंडी मार्केट में तोड़फोड़ करने की आशंका बढ़ी, जिला प्रशासन को 17 फरवरी को कोर्ट में पेश करनी है रिपोर्ट।
राजा की मंडी बाजार प्रकरण में जिला प्रशासन और लेखपालों की संयुक्त टीम ने पैमाइश करने के साथ ही 100 साल पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले। इसमें सामने आया है कि साल 1947 में नजूल भूमि के खसरा नंबर 284 और 287 में 625 वर्ग गज भूमि है। खतौनी नंबर 1425 एफ के 147 नंबर पर रास्ता और 145 पर सड़क भूमि है। नगर निगम ने सड़क से सटकर भूमि के पटटे किए थे, शर्तों का उल्लंघन करने पर पांच अप्रैल 2025 को नगर निगम ने पटटा रद कर दिया।
सड़क की चौड़ाई 28 मीटर और अंदर 19 मीटर
वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि एमजी रोड की तरफ से राजा की मंडी बाजार में प्रवेश करने पर पहले सड़़क की चौड़ाई 28 मीटर है और अंतिम छोर पर चौड़ाई 19 मीटर है। सड़क की भूमि के एक हिस्से का पटटा किया गया था इसमें छह शोरूम और 70 दुकानें हैं। होटल चंद्रलोक और धर्मलोक के पिलर सड़क भूमि पर बनाए गए हैं।
17 फरवरी को कोर्ट में पेश करनी है रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने तीन फरवरी के आदेश में सड़क और फुटपाथ की भूमि को खाली कराने के लिए आदेश दिए थे, इसके बाद संयुक्त टीम गठित की गई, यह टीम आज डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जिला प्रशासन द्वारा 17 फरवरी को कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी जानी है।