आगरालीक्स…Agra News: आगरा के चंबल के बीहड़ डाकुओं के बाद बना मिनी जमताड़ा, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा मुख्य शूटर दीपक सहित आगरा के पांच युवा अरेस्ट किए गए हैं। यह आगरा पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। ( Agra News: News Threat as Youth of Chambal ravines work for lorence vishnoi gang, 5 arrested )
मुंबई के जूहू में 31 जनवरी की रात को फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के नौ मंजिला आवासीय टावर पर पांच गोलियां चलाई गईं थी, इनमें से एक गोली इमारत में स्थित जिम के शीशे पर लगी थी। मुंबई पुलिस के जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ ने रविवार को यूपी और हरियाणा एसटीएफ की मदद से फायरिंग करने वाले गिरोह के सदस्यों को अरेस्ट किया है।मुख्य शूटर आगरा का रहने वाला दीपक
रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर दीपक शर्मा के से साथ ही विष्णु कुशवाह, सनी ठाकुर, सोनू और रितिक यादव आगरा के रहने वाले हैं। इटावा के विशाला ठाकुर सहित अब तक मुंबई पुलिस 12 लोगों को अरेस्ट हो चुके हैं। ये सभी एक दूसर के संपर्क में थे।
विदेश में बैठे हरि बॉक्सर ने कराई थी रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग
जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे हरि बॉक्सर के संपर्क में दीपक था, दीपक शुभम लोनकर गैंग का मुख्य शूटर है, शुभम लोनकर गैंग लॉरेंस विश्नोई के लिए काम करता था। हरि बॉक्सर ने ही रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के लिए दीपक शर्मा को टास्क दिया था। आगरा के सनी और सोनू ने रोहित शेट्टी के घर की रेकी की थी, रितति यादव और दीपक और उसके साथियों ने दीपक शर्मा को छिपने में मदद की थी। इन सभी की उम्र 20 से 25 साल है।
चाट बेचता था दीपक
बाह के गांव बिजौली का रहने वाला दीपक शर्मा आर्थिक तंगी के चलते तीन साल पहले दिल्ली चला गया। दीपक शर्मा आठवीं पास है, दिल्ली में वह चाट बेचता था, यहां वह लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ गया। उसे गैंग सोशल मीडिया के माध्यम से टारर्गेट देता था वह अपना काम करने के बाद निकल जाता था। कुछ ही दिन में दीपक गैंग का शार्प शूटर बन गया। वह रात में गांव जाता था और सुबह होते ही बिना किसी से मिले लौट जाता था। इसके बाद दीपक शर्मा ने गांव के अन्य युवाओं को अपने साथ जोड़ लिया और बड़े टार्गेट लेने लगा।