आगरालीक्स Agra News: वीडियो देखें, आगरा में दिन में ही नहीं आधी रात को वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर एक किलोमीटर का जाम, कल से बोर्ड परीक्षा, जाम में फंसने से छूट सकती है परीक्षा।
आगरा में दिन में ही नहीं रात में भी भीषण जाम लग रहा है। सोमवार रात एक बजे वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर भूसे से भरा ट्रैक्टर पलट गया, इससे वाटरवर्क्स फ्लाईओवर रोड पर जाम लग गया। रात एक बजे वाटरवर्क्स फ्लाईओवर से रामबाग तक करीब दो किलोमीटर लंबे जाम में वाहन फंसे रहे।
कल से शुरू हो रही हैं बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से हैं। मेट्रो की बैरिकेडिंग और जगह जगह सड़कों की खोदाई के चलते जाम लगने से बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र जाम में फंस सकते हैं। देर तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर उनका पेपर भी छूट सकता है। इसे लेकर छात्रों के परिजनों के साथ ही कॉलेज प्रबधंन भी परेशान हैं।