आगरालीक्स…Agra News: आगरा के कोल्डस्टोर में लगी भीषण आग, आलू जलकर हुए राख।
आगरा के डौकी क्षेत्र के गांव गेहनू में अमर सिंह राना का रामाशीष कोल्ड स्टोरेज है। मंगलवार सुबह कोल्ड स्टोरेज से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग आ गए। कोल्ड स्टोरेज से कर्मचारी भी बाहर निकल आए इसके बाद आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। मगर, हवा चलने से कुछ ही देर में आग की कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई। ( Agra News: Fire break out in cold storage in Dauki Fathebad Agra )
दो घंटे में आग पर पाया काबू, जल गए आलू के बारे
कोल्ड स्टोरेज में आग की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से कोल्ड स्टोरेज में रखे आलू के बोरे जल गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट आया है।