Thursday , 19 November 2026
Home बिगलीक्स Agra: Youth attempt suicide after fail in love post on insta, Agra Police save his life
बिगलीक्स

Agra: Youth attempt suicide after fail in love post on insta, Agra Police save his life

306

आगरालीक्स…आगरा में युवक ने प्रेम में नाकाम होने पर इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल कर दी जान देने की कोशिश..पुलिस के पास पहुंचा अलर्ट

आगरा में प्रेम में नाकाम एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर सुसाइड करने की कोशिश का वीडियो डाला. सोमवार देर रात थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अब्बास नगर में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए आत्महत्या संबंधी वीडियो ने हड़कंप मचा दिया. साहिल नाम के युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह आत्महत्या की बात करते हुए एक साथ कई टैबलेट खाते नजर आ रहा था. वीडियो पर नजर पड़ते ही मेटा का अलर्ट पुलिस के मीडिया सेल में पहुंचा जिसे तत्काल गंभीरता से लिया. मीडिया सेल की सूचना पर थाना पुलिस सक्रिय हुई.

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे के निर्देश पर डिवीजन चौकी प्रभारी अरुण बिल्गैया अपनी टीम के साथ तुरंत साहिल के घर पहुंचे. पुलिस ने समय रहते कमरे का दरवाजा खुलवाकर युवक को बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली. प्राथमिक देखभाल के बाद युवक की हालत सामान्य बताई जा रही है. घटना के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस टीम का आभार जताया. वहीं साहिल ने भी भविष्य में ऐसा कदम दोबारा न उठाने का आश्वासन दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐसे संवेदनशील मामलों को गंभीरता से मॉनिटर किया जाता है, ताकि समय रहते किसी भी अनहोनी को रोका जा सके. पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: 60 year old Businessman died in road accident in Agra

आगरालीक्स:… आगरा के शाहदरा फ्लाईओवर पर कारोबारी की एक्सयूवी में गलत दिशा...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Police issue Challan for stunt in Thar & One other Car

आगरालीक्स आगरा में थार से स्टंट करने पर आठ हजार का चालान,...

बिगलीक्स

Agra News: Ban on wedding procession on Fatehabad & MG Road Agra

आगरालीक्स आगरा में देवोत्थान से शादियों में बैंड बाजा बारात की धूम,...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 19th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में गुरुवार सुबह से...

error: Content is protected !!