मथुरालीक्स…रंगोत्सव पर ‘राधे—राधे’ बोलकर चलेंगी और रुकेंगी रोडवेज बसें. मथुरा, वृंदावन, बरसाना आने वाले यात्रियों के लिए 170 बसों का होगा संचालन
ब्रज में होली के रंग बिखरने लगे हैं. राधारानी के आंगन बरसाना में तो इसका उल्लास चरम पर पहुंच गया है. गुलाल उड़ रहा है. ब्रज में होली का लेकर रंगोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है जिसमें लड्डूमार होली, लट्ठमार होली, फूलों की होली सहित कई होली के विशेष आयोजन होते हैं. होली पर रंगोत्सव के लिए देश के कोने—कोने से लोग मथुरा पहुंचते हैं.रोडवेज ने रंगोत्सव को लेकर ब्रज आने वाले यात्रियों के लिए खास तैयारी की है. इसके साथ ही अनोखे प्रयोग भी किए गए हैं. श्रद्धालुओं को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने रंगोत्सव पर 170 बसों को चलाने का निर्णय लिया है. वहीं दूसरी ओर इइन बसों के परिचालन के लिए स्टाफ की पूर्ति भी की जा रही है. इन बसों के बेड़े में ई—बसों को भी शामिल किया जाएगा.
बसों को चलाने और रोकने के लिए सीटी के स्थान पर राधे—राधे कहना होगा. बसों को मनचाहा स्थान पर भी नहीं रोका जाएगा. सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि चालकों और परिचालकों को नियमावली के बारे में अवगत करा दिया गया है. यहां बसों में यात्रा करने के लए दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखना होगा. बस स्टाफ को यात्रियों के साथ सहज और मृदु व्यवहार करना होगा. यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होगी. सभी आरक्षित सीटों पर आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को ही बैठने दिया जाएगा. बसों को मनचाहे स्थान पर नहीं रोगा जाएगा.