आगरालीक्स…आगरा में रोजर फैक्ट्री में चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सम्मान
आगरा में रोजर फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम का समान किया गया है. होटल हॉलिडे इन में आयोजित समारोह में पुलिस कमिश्नरेट आगरा दीपक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ एवं विशिष्ट पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया. इस पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन आगरा पुलिस बल द्वारा प्रदर्शित व्यावसायिकता, प्रतिबद्धता एवं त्वरित कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों को उनकी उल्लेखनीय भूमिका एवं अटूट सहयोग के लिए स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर निदेशक श्री वरुण बुधिराजा ने आभार व्यक्त करते
हुए कहा कि "हम आगरा पुलिस कमिश्नरेट की व्यावसायिकता, समर्पण और समयबद्ध कार्रवाई की सराहना करते हैं। उनका सहयोग और प्रतिबद्धता सेवा एवं ईमानदारी के सर्वोच्च मानकों को दर्शाता है।" एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस सम्मान को स्वीकार करते हुए विभाग की कर्तव्यनिष्ठा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया।