आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की समर्थ गाइड पोर्टल वेबसाइट शुरू. परीक्षा फार्म सहित इन कामों में मदद करेगी बेवसाइट
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि द्वारा मंगलवार को समर्थ पोर्टल के सुगम एवं सफल संचालन हेतु समर्थ गाइड पोर्टल की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है. इस वेबसाइट को विश्वविद्यालय की समर्थ टीम द्वारा तैयार किया गया है. इसके माध्यम विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों (विद्यार्थी एवं सम्बद्ध महाविद्यालय), शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा विश्वविद्यालय की वेबसाइट dbrau.ac.in के अन्दर समर्थ के लोगो पर जाकर समर्थ गाइड के बटन को दबाने के बाद समर्थ पोर्टल के सभी मॉडयूल जैसे कि परीक्षा फार्म, एबीसी आईडी का निर्माण, अवकाश के लिए आवेदन, आन्तरिक अंक अपलोड करने हेतु एवं अन्य मॉडयूलों को सुचारू रूप से उपयोग करने के लिए महत्वपूर्ण चरण व उससे सम्बन्धित वीडियों अवलोकित किये जा सकते है. कुलपति प्रो. आशुरानी शुक्ला ने बताया कि यह समर्थ गाइड निम्न लिंक https://samarthguide.in/के माध्यम से भी देखी जा सकती है. यह वेबसाइट डॉ० भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के हितधारकों के लिए भी उपयोगी होगी. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश स्तर पर हुई समर्थ क्रियान्वयन की बैठक में भी डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा बनायी गयी इस बेवासाइट की सराहना की गयी एवं विश्वविद्यालय की समर्थ टीम को इस पहल के लिए सर्वजनिक रूप से धन्यवाद दिया गया. इस अवसर कुलसचिव, वित्त अधिकारी, उप-कुलसचिव एवं समर्थ कोर्डिनेटर प्रो मनु प्रताप सिंह, प्रो भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ राजेश लवानिया, इंजी हरवीर सिंह व विश्वविद्यालय की समर्थ टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे.