आगरालीक्स…आगरा में शादी होते ही अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर विकास भवन पहुंचा दूल्हा. लोगों ने देखा और सोचा—विकास भवन में क्या काम…जानें पूरा माजरा
आगरा के संजय प्लेस स्थित विकास भवन में उस समय लोग चौंक गए जब एक गाड़ी में से नई नवेली दुल्हन और दूल्हा साथ में उतरे. दोनों गाड़ी में से उतरने के बाद सीधे विकास भवन कार्यालय में जाने लगे. वहां मौजूद लोग दोनों को देखते रहे और सोचने लगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि शादी होने के तुरंत बाद दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ विकास भवन अया है.जानिए पूरा मामला
लादूखेड़ा में मनोज रहते हैं. इनकी शादी 21 फरवरी को अनीशा नाम की युवती से हुई. धूमधाम से शादी की सभी रस्में हुईं. इसके बाद विदाई होते ही दूल्हा मनोज अपनी दुल्हन को विदा कराके सीधे संजय प्लेस स्थित विकास भवन पहुंच गया. मनोज ने बताया कि उसकी नई नवेली पत्नी का आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद के लिए साक्षात्कार होना है. इसलिए वह शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन को सीधे इंटरव्यू दिलाने आए हैं. मनोज खुद लादूखेड़ा में साइबर कैफे चलाते हैं.