आगरालीक्स…500 लोगों को मिला निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श. दवाएं भी फ्री मिलीं और जांच भी फ्री हुई.
चलो गाँव की ओर' जन जाग्रति अभियान के तहत लायंस क्लब ऑफ आगरा विशाल एवं आगरा डायबिटीज फोरम ने मिलकर अनूठी नेक पहल की। रविवार को इस पहल के अंतर्गत श्री राधा कृष्ण मंदिर बलदेव में 24 वाँ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। अभी हाल ही में दिवंगत हुए लायन मनोज अग्रवाल (हुंडी) की मधुर स्मृति में आयोजित इस शिविर में कैंप चेयरपर्सन लायन सीए राकेश अग्रवाल के निर्देशन और वरिष्ठ फिजीशियन लायन डॉ. अरविंद जैन के संयोजन में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु यादव, वरिष्ठ डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. शुभम जैन, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कौस्तुभ साने, वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विनीत वर्मा, वरिष्ठ वैस्कुलर सर्जन डॉ. तपिश साहू, वरिष्ठ डेंटल सर्जन डॉ. आरके आहूजा, वरिष्ठ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत कपूर, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मित्तल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. किंशुक सक्सेना और डॉ. अरुणिमा सिंह सहित आगरा के वरिष्ठ और जाने माने चिकित्सकों ने निशुल्क सेवाएंँ प्रदान कीं।