आगरालीक्स…आगरा में आटो में छूटा गहनों और कपड़ों से भरा बैग. पुलिस ने 48 घंटे में पता लगाया आटो चालक..बैग किया सुरक्षित बरामद
आगरा पुलिस का एक सराहनीय काम सामने आया है. दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिलती हैं कि दो महिलाएं अपना एक बैग आटो में भूल आती हैं. आटो में कीमती कपड़ों के साथ गहने भी रखे हुए थे. परेशान महिलाओं ने थाना पिनाअ में इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही मिशन शक्ति पुलिस टीम ने इस मामले की तत्काल जांच शुरू की.पुलिस ने कंट्रोल रूम और स्थानीय लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आटो का पता लगाने का प्रयास किया. 48 घंटे बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी. पुलिस ने न सिर्फ आटो चालक का पता लगाया बल्कि उसके पास से महिलाओं का बैग भी सकुशल बरामद किया. महिलाओं ने बैग को देखा तो उसमें उनका सारा सामान व गहने सुरक्षित थे. पुलिस ने महिलाओं को उनका बैग वापस सौंप दिया.