आगरालीक्स…आगरा में नेशनल चैंबर चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर मनोज गुप्ता और मनोज बंसल मैदान में. उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पर इन्होंने किया नामांकन
आगरा नेशनल चैंबर के वार्षिक चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई है. एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष और 14 समूह के सदस्यों के लिए चुनाव होना है. सोमवार को चैंबर के जीवन मंडी स्थित कार्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए. अध्यक्ष पद के लिए मनोज गुप्ता और मनोज बंसल ने पर्चे दाखिल किए हैं. दोनों ने अपना नामांकन पत्र चैंबर के चुनाव समिति को सौंपा है. उपाध्यक्ष पद के दो पदों के लिए तीन प्रत्याशियों अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल और नीतेश अग्रवाल मैदान में आए हैं तो वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए भी नीरज अग्रवाल, सतीश अग्रवाल और विनय मित्तल ने नामांकन दाखिल किया है. कार्यकारिणी सदस्यों में समूह संख्या 2 से संजीव गुप्ता, 4 से कुलदीप कोली, दिनेश कुमार जैन, समूह संख्या 6 से अशोक गोयल, उमेश चंद बंसल, श्याम सुंदर माहेश्वरी, अम्बुल गोयल, नितिन अग्रवावल, पवन कुमार अग्रववाल ने नामांकन दाखिल किया है. समूह संख्या 10 में हिमांशु अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, समूह संख्या 12 में अशोक गुप्ता, समूह संख्या 13 में देवेंद्र गोयल, धर्मगोपाल मित्तल, समूह संख्या 14 में अनुज मित्तल ने नामांकन किया है. प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी है. एक मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 14 मार्च को अग्रवन में मतदान होगा.