आगरालीक्स…आगरा में श्रीजी की पालकीयात्रा एवं घटयात्रा के साथ शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर में प्रारंभ हुआ श्री सिद्धचक्र विधान
कमला नगर स्थित शालीमार एन्क्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर 23 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ सोमवार को हुआ। यह आयोजन उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनि श्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य तथा पुण्यशाली पारस जैन कांसल एवं मधु जैन कांसल परिवार के सौजन्य से किया जा रहा है।विधान का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे भगवान आदिनाथ की भव्य पालकीयात्रा एवं घटयात्रा के साथ हुआ।पालकीयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनःशालीमार एन्क्लेव जैन मंदिर पहुंची|जहां श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से प्रभु का स्वागत किया। इसके पश्चात सौभाग्यशाली भक्तों द्वारा भगवान आदिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा सम्पन्न कर विश्व शांति एवं जनकल्याण की कामनाएं की गईं|कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वजारोहण का पुण्यलाभ अनिल जैन एवं रेखा जैन परिवार को प्राप्त हुआ|बाल ब्रह्मचारी आशीष भैया जी के कुशल निर्देशन में विधान के प्रथम दिवस की सभी मांगलिक क्रियाएं विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराई गईं।
पूरे मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार,भक्तिमय संगीत और धर्ममय वातावरण ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से सराबोर कर दिया।इस अवसर पर पारस जैन कांसल,संभव जैन कासंल,गौरव जैन विनीत जैन,अभिषेक जैन,अजीत जैन महावीरप्रसाद जैन,राजकुमार गुड्डू, राजू गोधा,संजू गोधा,शैलेन्द्र जैन, मुकेश जैन,मधु जैन कांसल, अनामिका जैन,अनुभूति जैन,कीर्ति जैन,संगीता जैन,वैशाली जैन,शशि जैन,मिथलेश जैन,संचिता जैन,सहित समस्त कमला नगर जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि 24 फरवरी से प्रतिदिन पूजन अभिषेक शांतिधारा प्रवचन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा|जिसमें श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे|