फिरोजाबादलीक्स…अधिक पढ़ाई बनी मौत की वजह, बोर्ड परीक्षा के लिए देर रात तक पढ़ी छात्रा, सुबह भी जल्दी उठकर तैयारी की, पेपर से पहले बिगड़ी तबीयत, मौत
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में बोर्ड परीक्षा का प्रेशर और तनाव के कारा एक छात्रा की मौत हो गई. देर रात तक पढ़ाई करने और सुबह भी जल्दी उठकर तैयारी कर रही छात्रा की पेपर से पहले तबीयत खराब हो गई. इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. छात्रा इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही थी.मृतका की पहचान सौम्या पुत्री संजय निवासी घरोर रोड के रूप में हुई है. वह लोक राष्ट्रीय महाविद्यालय में इंटर की छात्रा थी और वर्तमान में उसकी परीक्षाएं चल रही थीं. सौम्या अपने तीन भाइयों की इकलौती बहन थी और पढ़ाई में बहुत होशियार थी.
परिजनों के अनुसार सोमवार को सौम्या का पेपर था. इसके लिए रविवार देर रात तक वह पढ़ाई करती रही और सुबह भी जल्दी उठकर तैयारी मेें जुट गई. सुबह 10 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. डॉक्टर को दखिाने पर ब्लड प्रेशर कम होने की बात कही गई. दवा लेने के बाद परिजन उसे घर ले आए लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ. इस पर परिजनों ने उसे परीक्षा में जाने से रोक दिया जिससे सौम्या और ज्यादा तनाव में आ गई.
शाम करीब चार बजे सौम्या की दोबारा तबीयत खराब हो गई. परिजन उसे आनन फानन में डॉक्टर के पास लेकर गए जहां से उसे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई. इलाज के लिए ले जाते समय छात्रा ने दम तोड़ दिया.