आगरालीक्स…आगरा के खेरिया मोड़ पर बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर…जान बचाने को मची अफरातफरी
आगरा के खेरिया मेाड़ पर एक बस बेकाबू हो गई. उसने कई वाहनों को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी. इससे मौके पर अफरातफरी मच गई. बेकाबू बस को देख हर कोई जान बचाने के लिए भा. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. बस के ब्रेक फेल होने की बात कही जा रही है. वाहनों को टक्कर मारकर बस रुक गई है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.