आगरालीक्स…आगरा में 27 फरवरी को मनकामेश्वर मंदिर से निकलेगी भव्य निशान यात्रा. 28 फरवरी को खाटू श्याम मंदिर मेें होगा संकीर्तन..मेहंदी उत्सव के साथ फागोत्सव शुरू
भक्ति का रंग श्याम प्रेमियों ने हाथो पर सजाया। हाथों में मेहंदी रचाए मंजीरों व ढोलक की थाप की मधुर स्वर लहरियों पर झूमती श्याम की सखियां। मेहंदी का रंग जब भक्ति संग श्याम संकीर्तन में मिला तो माहौल भक्तिमय हो गया। आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति की ओर से रंगभरनी एकादशी के उपलक्ष्य में अष्ठम फागोत्सव के लिए श्याम बाबा के नाम की मेहंदी में उल्लास और उमंग के साथ महिलाओ ने मेहंदी लगायी।अध्यक्ष अमन गर्ग ने बताया कि 27 फरवरी को श्री मनकामेश्वर नाथ मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। 28 फरवरी को जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। एक मार्च को खाटू श्याम मंदिर में खाटू नरेश को विशेष पोशाक अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर संस्थापक मोहित अग्रवाल, सचिव गगन गर्ग, कोषाध्यक्ष नीरज गर्ग, प्रीति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल , निधि अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल ,अंजलि अग्रवाल ,दिव्या अग्रवाल ,सुरभि अग्रवाल,हनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
मेहंदी उत्सव में हुआ संकीर्तनमेहदंडी उत्सव में भजन गायक विकास वर्मा, त्रिलोकी शर्मा, दीपक ठाकुर ने अपने भजनो से श्याम बाबा को खूब रिझाया। महिलाएं श्याम नाम की मेहंदी रचाकर घूँघट में शर्माउंगी…, श्याम रंग चढ़ा मेहंदी का मैं तो लाल भई… श्याम नाम की मांग भरी और श्याम चुनरिया ओढ़ी रे.. गईया चराने श्याम जायेंगे में उनके संग जाउंगी.. मेहंदी उत्सव में दुल्हन बनूंगी श्याम सुंदर की…, जैसे भजनों पर महिलायें खुद को नृत्य करने से ना रोक सकीं।