आगरालीक्स…आगरा में यमुना में मिली लाश. पुलिस कर रही शिनाख्त
आगरा में गुरुवार सुबह थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में यमुना में एक व्यक्ति की लाश मिली है. लोहे के पुल के पास 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने शिनाख्त करने की कोशिश की है लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है.पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की है. मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत हादसा है या फिर आत्महत्या.