आगरालीक्स…आगरा में एसआईआर की समीक्षा करने पहंचे यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी. लोगों के पास पहुंच रहे नोटिसों की ली जानकारी. मतदाताओं से भी की बात. अधिकारियों को दिए ये निर्देश
यूपी में चल रहे विशेष पुनरीक्षण प्रगाढ़ यानी एसआईआर को लेकर गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा आगरा पहुंचे. यहां उन्होंने मंडलायुक्त लघु सभागार में राजनैतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक की. इसे अलावा नोटिस सुनवाई केंद्र पर पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण व्यवस्था एवं मतदाताओं को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया. यहां उपस्थित मतदाताओं से भी बात की और उनकी समस्याओं को जाना.स्पष्ट फोटो लगाएं मतदाता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि नए वोटर्स को जोड़ने के लिए भरे जाने फॉर्म 6A में नागरिकों की साफ व स्पष्ट फोटो लगाई जाए। अभी तक जितने भी फॉर्म भरे गए हैं, जिस फॉर्म में स्पष्ट फोटो नहीं आ रही हो, उसमें सही फोटो जरूर लें। फॉर्म भरने के दौरान वोटर का पूरा पता और मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद विशेष प्रगाढ़ निरीक्षण (SIR) के संबंध में उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय ने कहा कि सभी दलों के बीएलए ज्यादा से ज्यादा नए एवं युवा वोटर्स को जोड़ने का काम करें. वर्ष 2025 से जनवरी 2026 तक जेंडर रेशियो का अंतर बढ़ता जा रहा है. इसका मुख्य कारण शादी से पहले जिन महिलाओं का वोट बन जाता है, वह शादी होने के बाद उसे अपडेट नहीं कराते. इस पर भी आप सभी सक्रियता सहयोग करें.
लोगों के पास पहुंंच रहे नोटिसों के बारे में जाना
बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वोटर सूची से नाम कट जाने एवं नाम में छोटी गलतियों के कारण वोटर के घर पहुंच रहे नोटिस की समस्या से भी अवगत कराया गया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उनका समाधान करते हुए कहा कि नोटिस में अगर कोई नाम आदि में तार्कित विसंगति है तो उसे बीएलओ के माध्यम से दूर किया जाएगा, नाम में वहीं नोटिस के एवज में गाइडलाइंस के अनुसार या तो स्वयं वोटर या फिर उसकी अनुपस्थिति में परिवारीजन वोटर के साथ अपने संबंध वाले संबंधित डॉक्यूमेंट जमा करा सकते हैं. उन्होंने बताया कि दावा आपत्ति हेतु फार्म -7 कोई भी भर सकता है. बीएलओ द्वारा उसकी जांच की जाती है, इसके बाद ईआरओ द्वारा जांच कर कार्यवाही की जाती है, उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति का नाम तभी काटा जाएगा जब तक कि सक्षम स्तर से जारी उसका मृत्यु का प्रमाणपत्र साथ संलग्न हो.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इसके बाद तहसील सदर स्थित कक्ष तथा सभागार में बने नोटिस सुनवाई केंद्र का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान नोटिस सुनवाई केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण व्यवस्था एवं नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया गया. केंद्र पर हियरिंग में आए मौके पर उपस्थित मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये. एसआईआर में लगे कर्मचारियों को सराहा
तदोपरांत मुख्य निर्वाचन अधिकारी सूर सदन प्रेक्षागृह पहुंचे जहां जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर,एईआरओ,ईआरओ से संवाद किया, उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर 2025 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की घोषणा की गई तब से अनवरत आप सभी का चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है 15 करोड़ 44 लाख से अधिक मतदाताओं तक इन्यूमेरेशन फॉर्म की प्रिंटिंग, मतदाताओं के घर घर पहुंच बना कर उनका वितरण, फॉर्म भरकर वापसी, 12 करोड़ 55 लाख वोटर्स का इन्यूमेरेशन फॉर्म एकत्रीकरण, डिजिटाइजेशन, समय समय पर प्रशिक्षण सत्र बीएलओ की कर्मठता, मेहनत, समर्पण से ही संपन्न हुआ है, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बीएलओ, सुपरवाइजर को प्रेरित करते हुए कहा कि दूसरा चरण दावे आपत्तियों को प्राप्त कर सुनवाई, दावे आपत्तियों हेतु अभिलेख प्राप्त करना अत्यधिक चुनौतीपूर्ण रहा,प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक हियरिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जनपद आगरा में भी 50 प्रतिशत हियरिंग पूरी कर ली गई है उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मार्च के अंत तक ससमय हियरिंग लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने 86- एत्मादपुर विधानसभा में पुनरीक्षण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि 403 विधानसभाओं में से प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने पर 12 विधान सभाओं के ईआरओ को मतदाता दिवस पर लखनऊ में सम्मानित किया गया उनमें आगरा जनपद की एत्मादपुर विधानसभा भी शामिल थी उक्त कार्य का श्रेय मूलतः बीएलओ और सुपरवाइजर को ही जाता है.
उन्होंने कहा कि सतर्क, शुद्ध रूप से अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म -6 भरवाएं, जिसमें स्पष्ट फोटो, नाम,लिंग, उम्र,पिनकोड सहित पता दर्ज करें जिससे कि भविष्य में होने वाली एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं को आसानी होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी बीएलओ, सुपरवाइजर का आह्वान करते हुए कहा कि वह नवीन मतदाताओं सहित सभी मतदाताओं के बीच ऑनलाइन फॉर्म भरने हेतु प्रेरित करें, ऑनलाइन फॉर्म स्वयं वोटर्स द्वारा भरे जाने से गलतियों की संभावना कम होगी, बीएलओ के ऊपर से दवाब भी कम होगा तथा पारदर्शिता, शुद्धता, गलतियां कम होंगी. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बीएलओ का दुगना मानदेय किया गया जल्द ही कार्य को देखते हुए मानदेय बढ़ोत्तरी की अनुशंसा भी की जाएगी, उन्होंने सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को ससमय मानदेय की राशि निर्गत करने, कोई भी मानदेय लंबित न रहने के निर्देश दिए.
लखनऊ में किया जाएगा सम्मानित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि कॉल विद बीएलओ, बुक ए कॉल में बीएलओ उपलब्धता में उतर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है उससे ऊपर सिर्फ मिजोरम है, देश में बुक ए कॉल की सबसे कम पेंडेंसी में प्रदेश का तीसरा स्थान है तथा मतदाताओं द्वारा दिए फीडबैक में देश में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है. कार्यक्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर,एईआरओ, ईआरओ को मोमेंटो, सर्टिफिकेट तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया.