आगरालीक्स…जरूरी जानकारी, अब बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा व्हाट्सएप. 1 मार्च से लागू होने जा रहा है नियम, नहीं बढ़ेगी डेडलाइन
लोग इंटरनेट पर चैट या कॉल करने के लिए जितने भी ऐप इस्तेमाल करते हैं, अब उनके लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दरअसल एक मार्च से सिम बाइंडिंग लागू होने जा रहा है. आसान भाषा में कहें तो इसका मतलब यह है कि जिस सिम कार्ड से एकाउंट बनाया गया है, अगर वह सिम फोन से निकाल दिया जाता है तो उस फोन में ऐप चलना बंद हो जाएगा.इसका मतलब है कि एक मार्च से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप चलाने के लिए आपके मोबाइल में सिम कार्ड लगा होना बहुत जरूरी है.केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सिम बाइंडिंग से जुड़े नियमों में कोई ढील नहीं दी जाएगी. संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया कि 1 मार्च से यह नियम लागू हो जाएगा और इसके लिए डेडलाइन आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. एक मार्च से व्हाट्सऐप और सिग्न्ल जैसे ऐप को अपने एकाउंट्स को सिम कार्ड से बाइंड यानी जोड़ना जयरी होगा. इसका सीधा मतलब है कि आपका व्हाट्सऐप या सिग्न्ल ऐप तभी काम करेगा जब रजिस्टर किया गया सिम कार्ड फिजिकल रूप से आपके फोन में मौजूद और एक्टिव होगा.