आगरालीक्स…आगरा में दिन में निकली कड़ाके की धूप. 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा तापमान…मौसम विभाग ने कहा—मार्च में ही प्रचंड गर्मी का करना पड़ सकता है सामना…जानें आज का तापमान
आगरा में होली से पहले ही गर्मी ने अपने तेवर तेज कर दिए हैं. आज दोपहर को निकली कड़ाके की धूप ने अच्छी खासी गर्मी को महसूस करा दिया. इसका असर तापमान पर भी देखने को मिला है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक है.मौसम विभाग के अनुसार इस बार मार्च में ही गर्मी अपना प्रचंड तेवर दिखा सकती है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अगले एक दो दिन में और अधिक गर्मी महसूस होगी.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 27/02/26) 33.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/02/26) 13.8
Departure from Normal(oC) 0.1