आगरालीक्स…आगरा में घूमने के लिए एक और जगह तैयार. गीत गोविंद वाटिका आज से पर्यटकों के लिए खोली गई है. जानिए यहां क्या—क्या है खास
पर्यटन नगरी आगरा को एक और तोहफा आज से मिला है. फतेहाबाद रोड पर गीत गोविंद वाटिका को आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री व जनपद प्रभारी जयवीर सिंह ने शुक्रवार को ताजनगरी फेस 2 स्थित गीत गोविंद वाटिका जोनल पार्क का लोकार्पण किया है. एडीए द्वारा ताजनगरी योजना फेस-2 स्थित जोनल पार्क को भीता गोविन्द वाटिका के रूप में विकसित किया गया है। जोनल पार्क के अन्तर्गत गीता गोविन्द वाटिका में थीम सौन्दर्गीकरण, थीम विकास तथा थीम लाईटिंग एवं लेजर शो से संबंधित विकास कार्य लगभग 17.6 एकड़ भूमि पर कराए गए है. गीता गोविन्द वाटिका में थीम सौंदर्यीकरण, थीम विकास तथा थीम लाईटिंग एवं लेजर शो हेतु लगभग कुल लागत धनराशि रू0 1218.42 लाख से कार्य पूर्ण कराए गए हैं.ये होगा खास
गीता गोविन्द वाटिका में ब्रज थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार के स्कल्पचर यथा-कालिया नाग, गोवर्धन पर्वत, मोर, शंख, मण्डाला, जी.आर.सी. एवं सेन्ड स्टोन जाली, पिलर, माखन मटका, स्टोन फाउण्टेन, स्टोरी पैनल तथा महाभारत में कौरवों एवं पाण्डवों के बीच हुए कुरुक्षेत्र युद्ध आदि को प्रतीकात्मक संरचनाओं के माध्यम से प्रदर्शित / स्थापित किया गया है. थीम लाईटिंग एवं लेजर शो के अन्तर्गत डैकोरेटिव एवं बोलार्ड लाईट तथा श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित लेजर शो, लाईट एण्ड साउण्ड शो के साथ-साथ म्यूजिकल फाउंटेन शो एवं ओपन एम्फीथिएटर का निर्माण कराया गया है. इसके अतिरिक्त तुलसी वाटिका भी विकसित की गयी है, जिसके अन्तर्गत तुलसी की विभिन्न प्रजाति के पौधे यथा-रामा तुलसी, श्यामा तुलसी, वागा तुलसी, श्वेता तुलसी एवं विमला तुलसी आदि रोपित किए गए है.
प्रभारी मंत्री ने फतेहपुर सीकरी स्थित गुलिस्ताँ पार्किंग से संबंधित कराए गए कार्यों का भी लोकार्पण किया गया. फतेहपुर सीकरी स्थित गुलिस्ताँ पार्किंग में धनराशि रू0 84.87 लाख से पार्किंग के सम्पर्क मार्ग,सौ व सुदृढ़ीकरण आदि से संबंधित कार्य (स्टोन वर्क, टाइल्स वर्क ऑन फुटपाथ व कैट आई इत्यादि) पर्यटकों की सुविधा हेतु विभिन्न स्थलों पर एस०एस० बैंच की व्यवस्था एवं साफ-सफाई के दृष्टिगत एस०एस० डस्टबीन भी स्थापित कराए गए है.