आगरालीक्स..दुखद, होली से पहले पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया. मिट्टी की ढाय गिरने से महिला की मौत…
आगरा में होली के त्योहार से पहले पांच बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है. फतेहाबाद में मिट्टी का ढाय गिरने से एक महिला की मौत हो गई. घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.घटना थाना फतेहाबाद के गांव तालपुरा की है. यहां रहने वाली रनिया पत्नी राजेश जंगल में बकरी चराने के लिए गई थी. रास्ते में अचानक से मिट्टी की ढाय उसके ऊपर गिर गई जिसके नीचे वह दब गई. पास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे. उनहोंने मिट्टी को कड़ी मशक्कत के बाद हटाकर रनिया को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.
महिला के पांच बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़ी बेटी 9 साल की है जबकि सबसे छोटा बच्चा मोहन 8 महीने का है. महिला का पति सोनीपत में हलवाई का काम करता है.