आगरालीक्स…Video News, आगरा में भी आक्रोश. ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला फूंका. ईरान के सुप्रीम लीडर अयाुतुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ लगे नारे…
अमेरिका—इस्राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद यूपी में आक्रोश छाया है. आगरा में भी शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला दहन किया.न्यू आगरा स्थित मजार शहीद ए सालिस में शिया समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि अमेरिका और इस्राइल के हाथ पहले से ही मजलूमों के खून से रंगे हुए हैं. इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिला. उन्होंने अमेरिका मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए. शहीद-ए-सालिस मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया. पुतला फूंकने के बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने मस्जिद के बाहर निकलकर प्रदर्शन करने की कोशिश की. मौके पर मौजूद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को रोक लिया और एहतियातन मस्जिद का मुख्य गेट बंदकिया. प्रदर्शन के दौरान महिलाएं दूसरे रास्ते से बाहर आईं, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस मस्जिद परिसर में भेजा. फिलहाल ऐतिहातन तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है.