मथुरालीक्स…सनसनीखेज, हनी ट्रैप में फंसाकर युवक की बेरहमी से हत्या. पहचान छुपाने के लिए शरीर को कई हिस्सा में काटकर अलग—अलग जगह फेंका
आगरा मंडल के मथुरा जिले में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. यमुना में एक युवक का क्षत विक्षत शव मिला है. बेहरमी से की गई इस हत्या में युवक के शरीर को कई टुकड़ों मे काटा गया. पहचान छुपाने के लिए उसके कटे अंगों को कई अलग—अलग जगह फेंका गया है. मृतक की पहचान दिल्ली के द्वारका सेक्टर 14 स्थित राधिका अपार्टमेंट में रहने वाले अनुरूप गुप्ता के रूप में की गई है.10 दिन पहले किडनैप
दिल्ली में कैंटीन चलाने वाले अनुरूप गुप्ता का करीब 10 दिन पहले अपहरण किया गया था. दिल्ली पुलिस इनकी तलाशी कर रही थी. जांच में पता चला कि अनुरूप एक युवती के टच मेंं थे और उसने हनीट्रैप में उनको फंसाकर बिंदापुर बुलाया. यहां युवती के साथी पहले से थे. उन्होंने अनुरूप को बंधक बना लिया और उनसे पहने हुई ज्वैरी कैश लूट लिया. इसके बाद बैंक एकाउंट में रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया. इसके बाद मथुरा में ले जाकर उनकी हत्या कर दी. आरोपियों ने शव के कई टुकड़े किए और यमुना में बहा दिया. दिल्ली पुलिस ने जांच की और एक युवक को अरेस्ट किया. हनीट्रैप में फंसाने वाले युवती को भी पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है. हिरासत में लिस आरोपी को लेकर पुलिस मथुरा पहुंची. यहां जमुनापार थाना क्षेत्र में यमुना नदी से शरीर के टुकड़े मिले हैं. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर इस जघन्य हत्याकांड में शामिल हर आरोपी की तलाश कर रही है.