आगरालीक्स…टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शान से पहुंची टीम इंडिया. वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया. संजू सैमसन की धमाकेदार पारी. इंग्लैंड से सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया
टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में आज भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने धमाकेदार शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवर में 194 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत सही नहीं रही.अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10—10 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान सूर्य कुमार यादव भी 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन संजू सैमसन ने एक छोर संभाले रखा और आतिशी पारी जारी रखी. उन्होंने तिलकवर्मा के साथ 42 रन की साझेदारी की. संजू सैमसन ने 97 रन नाबाद बनाकर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया और शान से टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ होगा.