आगरालीक्स…आगरा में वेलेंटाइन डे वाले दिन मिली थी युवक की लाश. समलैंगिक संबंध बनाने के लिए की थी हत्या. दो अरेस्ट
आगरा में 14 फरवरी वैलेंटाइन डे वाले दिन सैयां—इरादतनगर मार्ग पुलिस के पास नाले में एक युवक का शव मिला था. मृतक की पहचान आटो चालक विजयपाल के रूप में हुई थी जो कि मनिया का रहने वाला था और आगरा में आटो चलाता था. मृतक के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस इस हत्याकांड की जांच कर रही थी. अब इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया है. इस हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मृतक आटो चालक के साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाने के प्रयास किए गए थे और फिर बाद में उसे मारकर फेंक दिया गया था.300 रुपये में बुक किया था आटो
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों के नाम राकेश और मनोज हैं जो कि लादूखेड़ा के रहने वाले हैं. इन्होंने बताया कि 14 फरवरी को इन्होंने सैंया से मनिया जाने के लिए 300 रुपये में किराए पर आटो बुक किया था. दोपहर तीन बजे के करीब आटो में बैठने के बाद इन्होंने सैयां चौराहे से दो बोतल बीयर खरदीं और इसके बाद आटो में बैठ गए. आटो में बैठकर ही इन्होंने बीयर पी और एक घंटे में मनिया पहुंच गए. यहां एक घंटा रुकने के बाद शाम को साढ़े पांच बजे आटो रिक्शा में बैठ गए और आटो में तीनों ने शराब पी. करीब सात बजे सैयां पहुंचे.यहां से लादूखेड़ा जानने के लिए कहा.
ओवरब्रिज से उतरने के बाद चालक के साथ इन्होंने बैड टच करना शुरू कर दिया. इस पर आटो चालक ने आटो रोक दिया और इसका विरोध किया. इस पर तीनों में बहस हो गई. आरोपियों ने चालक को मारा और ब्रिज के नीचे गंदे नाले की तरफ ले गए. वहां उसके साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश की और फिर नाले में धक्का दे दिया. आटो चालक नाले में मुंह के बल गिरा और वह खुद को बचा नहीं पाया जिससे उसकी नाले में ही मौत हो गई. पुलिस ने अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया है. इनके पास से विजयपाल के आधार कार्ड, डीएल, फोटो आदि सामान बरादम किया है.