आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में ज्वैलर्स से मांगी 12.50 करोड़ की रंगदारी, वर्चुअल मोबाइल नंबर से की कॉल, सुबूत मिटाने के लिए पर्ची चबाकर नष्ट की, चार अरेस्ट।
आगरा के मलपुरा के रहने वाले ज्वैलर्स प्रमोद कुमार अग्रवाल के शोरूम में 19 फरवरी 2026 को चोरी हुई थी, चोर ज्वैलरी चोरी कर ले गए थे। 23 फरवरी से उनके मोबाइल पर कॉल आने लगी। कॉल करने वालों ने ज्वैलर्स को 12.50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, कहा कि 12.50 करोड़ रुपये में से वह 20 प्रतिशत दे दे। ज्वैलर्स ने थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज कराया, पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।
कर्ज में डूबने के चलते रची साजिश
पुलिस ने मलपुरा की मंगल मस्जिद क्षेत्र निवासी इमाम लतीफ उर्फ हसन के साथ ही बाड़ाई मलपुरा के रहने वाले गौरव शर्मा, ह्रदयेश निवासी ककुआं मलपुरा और धीरज सिंह निवासी कोसी कला को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि कर्ज होने के कारण ज्वैलर्स पर ज्यादा नकदी होने पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने की प्लानिंग की थी। वर्चुअल नंबर और पोर्टल से कॉल की जिससे खुद का मोबाइल नंबर इस्तेमाल ना करना पड़ा। ये सभी बात भी भोजपुरी भाषा में करते थे इसके लिए गूगल पर हिंदी लिखकर उसे भोजपुरी में बदलने के बाद कागज पर लिखते थे और कॉल कर ज्वैलर को धमकी देते थे। उस कागज को चबाकर नष्ट कर देते थे, पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर लिया है।