आगरालीक्स Agra Local News: आगरा में युवक पर गर्ल फ्रेंड ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, इलाज के दौरान मौत, हंगामा।
आगरा की लोहामंडी क्षेत्र की स्वरूप कॉलोनी के रहने वाले 25 साल के चांद के आजमपाड़ा की रहने वाली शबनम से दो साल से प्रेम संबंध थे। चांद शादीशुदा था और शबनम मूल रूप से मथुरा की रहने वाली थी उसकी शादी आजमपाड़ा में हुई थी उसके पति की मौत के बाद वह अपने देवर के साथ रह रही थी। आरोप है कि 27 फरवरी को चांद आटो लेकर आजामपाड़ा की तरफ जा रहा था।( Agra Local News: Man burnt alive by girlfriend died after 7 days in Agra)
पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप
आरोप है कि चांद के आटो को शबनम और उसके साथ आए लोगों ने रुकवा दिया, चांद को आटो से बाहर खींच लिया। पेट्रोल डालकर चांद को आग लगा दी। आग लगने से चांद बुरी तरह से झुलस गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था, गुरुवार सुबह चांद की मौत हो गई।
शव रखकर लगाया जाम
चांद की मौत होने पर परिजनों ने लोहामंडी क्षेत्र में शव रखकर जाम लगा दिया, जमकर हंगामा हुआ। चांद के परिजनों का कहना है कि पत्नी और बच्चों का लालन पालन कैसा होगा। पुलिस इस मामले में शबनम सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है।