आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन और जाम. प्रेमिका और उसके साथियों ने पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग. जिंदगी की जंग हार गया चांद…पुलिस कर रही जांच
आगरा में पेट्रोल डालकर आग के हवाले किए गए चांद ने सात दिन बाद आज दम तोड़ दिया. चांद की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. आरोप है कि प्रेमिका शबनम और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है.ये है मामला
मृतक का नाम 25 वर्षीय चांद था जो कि स्वरूप कॉलोनी में रहता था. चांद आटो चालक था और 27 फरवरी की रात को वह सवारी उतरकर घर आ रहा था. आरोप है कि आजमपाड़ा रोड पर प्रेमिका शबनम,उसकी मां, भाई और अन्य ने उसका रास्ता रोक लिया. शबनम की चांद के साथ कहासुनी हो गई. इस पर चारों ने उसे जबरन बाहर खींच लिया और आरोप है कि उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दी और चांद को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. यहां से हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां बीती रात को उसकी मौत हो गई.