आगरालीक्स…आगरा में खूनी लड़ाई. बच्चों के विवाद में दो पक्ष आए आमने—सामने. लाठी—डंडे और पथराव…12 लोग घायल
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र के गांव सोरा में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी लड़ाई हो गई. दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हुए हैं जिनमें दो महिलाएं भी हैं. सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ये है मामलागांव सोरा के रहने वाले दो बच्चे शुभम और पुनीत में किसी बात को लेकर गुरुवार शाम को विवाद हो गया था. शुक्रवार सुबह इसी विवाद में ख्यालीराम त्यागी और पोहप सिंह पक्ष के लोग आमने सामने आ गए. दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि जमकर लाठी डंडे और पथराव हुआ जिससे गांव में भगदड़ जैसी स्थिति भी बन गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घायलों में पहले पक्ष से ख्यालीराम, कृष्णकांत, हरेंद्र, शुभम, भूदेवी, आरती सहित 8 लोग घायल हैं तो वहीं दूसरे पक्ष से कमोद सिंह, पोहप सिंह, पीयूष, पुनीत त्यागी घयल हुए हैं.