आगरालीक्स…आगरा में जयपुर हाइवे पर एक्सीडेंट में 19 साल के युवक की मौत. शादी में जा रहा था शामिल होने. टैम्पों ने कुचला
आगरा जयपुर हाइवे के थाना किरावली क्षेत्र में निर्माणाधीन लेदर पार्क के पास शुक्रवार रात को दर्दनाक एक्सीडेंट में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. लोडिंग टैम्पो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. परिजनों में कोहराम मच गया है.थाना किरावली के गांव सकतपुर में 19 साल का विशाल पुत्र बाबूलाल रहता था. शुक्रवार शा को वह बाइक से किरावली एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था. निर्माणाधीन लेदर पार्क के पास फतेहपुर सीकरी की ओर से आ रहे एक लोडिंग टैंपो ने उसकी बाइक को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई. टैंपो में भी अनियंत्रित होकर पलट गया और उसका चालक मौके से भाग निकला.