आगरालीक्स…अब 15 दिन नहीं 21 दिन के गैप में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर. ईरान—इजरायल युद्ध के दौरान कंपनियों को प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश
ईरान और इजरायल व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध को देखते हुए एलपीजी गैस की किल्लत की आशंका पर सरकार ने जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 15 दिन की जगह 21 दिन के गैप पर हो सकेगी. पहले बुकिंग का टाइम 15 दिन था लेकिन दुनिया में बिगड़ते हालात, खासकर ईरान व इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई में अनिश्चितता बढ़ गई है. इसके घरेलू एलपीजी सिलेंडर के लिए लॉकिंग पीरियड में बदलाव किया गया है. पहले यह टाइम 15 दिन का था लेकिन अब 21 दिन का कद दिया गया है. भारत सरकार के पेट्रोलियर व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने भी सभी एलपीजी कंपनियों को पांच मार्च की रात आदेश दिया है कि वे अपने प्रोपेन और ब्यूटेन का 100 प्रतिात उपयोग केवल घरेलू एलपीजी बनाने के लिए करें. अब रिफाइनरियां इस गैस का उपयोग पेट्रोकेमिकल्स बनाने के लिए नहीं कर सकेंगी. इसका उद्देश्य यह है कि युद्ध जैसी स्थितियों में भी भारत के घरों में रसोई गैस की कमी न हो.