आगरालीक्स:……Agra Local News: यूजीसी बिल के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन के लिए जा रहे आगरा के डॉ. मदन मोहन शर्मा सहित सवर्ण समाज के पदाधिकारियों को किया हाउस अरेस्ट।
यूजीसी बिल के विरोध में रविवार को दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए देश भर से सवर्ण समाज को बुलाया गया था। इंटेलीजेंस यूनिट के साथ ही स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शन के लिए दिल्ली जाने वाले सवर्ण समाज के पदाधिकारियों को घर पर ही नजरबंद कर दिया। आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा से डॉ. मदन मोहन शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन के लिए सवर्ण समाज के लोग जाने की तैयारी कर रहे थे, पुलिस ने शनिवार रात को डॉ. मदन मोहन शर्मा सहित अन्य को हाउस अरेस्ट कर लिया।