अलीगढ़लीक्स…दुस्साहस, मोबाइल शोरूम में गन प्वाइंट पर लूट. तमंचा लेकर घुसे बदमाश, लूट कर हो गए फरार..सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
अलीगढ़ में नकाबपोश बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है. मोबाइल शोरूम में तमंचा लेकर दो बदमाश घुसे और गन प्वाइंट पर शोरूम से 2.24 लाख रुपये लूट कर भाग निकले. घटना की सूचना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए हैं. बदमाशों की तलाश की जा रही है. लूट की घटना 7 मार्च को रात 10 बजकर 57 मिनट की है. गांधी पार्क थाना अंतर्गत छर्रा अड्डा पुल के बराबर में मोबाइल शोरूम है. रात को दो नकाबपोश बदमाश शोरूम में घुए गए और तमंचे के बल पर 2.24 लाख रुपये लूट ले गए. पुलिस ने लूट के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है.