आगरालीक्स…Agra News: आगरा के दीवानी में फिर से बम धमाके की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसी, अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में सोमवार को दीवानी में बम धमाके की धमकी का ईमेल मिलने से खलबली मच गई। सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही पुलिस की टीम डॉग स्क्वाइड के साथ दीवानी परिसर में पहुंच गई और तलाश शुरू कर दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
24 फरवरी को भी बम धमाके का मिला था ईमेल
इससे पहले इसी साल 24 फरवरी को भी दीवानी में बम धमाके की धमकी का ईमेल मिला था। इसके बाद दीवानी में सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की थी, लोगों को बाहर निकाल दिया गया था लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। 12 दिन बाद दोबारा से बम धमाके की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी सतर्क हो गई हैं और ईमेल करने वाले की भी तलाश की जा रही है।