आगरालीक्स …Agra News: आगरा में गर्मी आते ही बढ़ने लगी आग की घटनाएं, फैक्ट्री में लगी आग।
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में रविवार रात को जूता फैक्ट्री में आग लग गई, रात में फैक्ट्री से आग की लपटें और धुआं उठता देख स्थानीय लोग दहशत में आ गए, फैक्ट्री के आस पास के क्षेत्र में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए।
दो घंटे में आग पर पाया जा सका काबू
आग की लपटें तेज होने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
सांकेतिक फोटो