आगरालीक्स…Agra News: मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग में अरेस्ट आगरा के रोहित यादव ने अपनी शादी के लिए जमानत मांगी है। 11 मार्च को रोहित यादव की शादी है इसके लिए न्यायालय से अस्थायी जमानत की मांग की है, इस पर आज यानी 10 मार्च को सुनवाई होगी।
31 जनवरी को मुंबई में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की गई थी, इस मामले में पुलिस ने आगरा के बाह सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से 15 फरवरी को 12 लोगों को अरेस्ट किया था। ये सभी लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े हुए थे। पुलिस ने आगरा के बाह के बिजौली के रहने वाले रोहित यादव, विष्णु कुशवाह सहित अन्य लोगों को अरेस्ट किया था ये सभी मुंबई में जेल में बंद हैं।
रोहित ने मांगी अस्थायी जमानत
बाह का रहने वाला रोहित यादव कुछ दिनों से झज्जर में रह रहा था, उसे वारदाता के बाद बदमाशों को फरारी काटने के लिए ठिकाना देने के आरोप में अरेस्ट किया गया था। मुंबई में फायरिंग करने के बाद ये सभी झज्जर पहुंच गए थे और यहां रोहित ने इन सभी के ठहरने का इंतजाम किया था। रोहित की शादी 11 मार्च की है, उसने अपनी शादी में शामिल होने के लिए न्यायालय में अस्थायी जमानत की मांग की है। आज इस पर सुनवाई होगी।