आगरालीक्स…Agra News: आगरा में दिन दहाड़े आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर आठ लाख कैश लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाश अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली।
6 मार्च को फतेहाबाद के पिन्नपुरा निवासी किसान भगवती प्रसाद ने बैंक लोन चुकाने के लिए पौने पांच बीघा खेत बेचा था। भगवती प्रसाद के बेटे निहाल सिंह और भाई बच्चू सिंह आठ लाख रुपये कैश लेकर बाइक से अपने घर के लिए निकले। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने आठ में मिर्ची पाउडर डाल दिया और कैश से भरा बैग लूटकर भागने लगे, बच्चू सिंह ने बैग नहीं छोड़ा और 50 मीटर तक घसीटते गए, गोली मारने की धमकी पर बैग छोड़ दिया और बदमाश फरार हो गए।
तीन बदमाश अरेस्ट
पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की तो बदमाशों की बाइक दिखाई दे गई। पुलिस ने बदमाश चिन्हित करने के बाद धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए। बुधवार सुबह पुलिस ने भरापुरा अंडर पास पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली, इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, पुलिस की जवाबी फायरिंग में वेद प्रकाश निवासी बमरौली कटारा के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने वेदप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके साथी श्यामू और रविंद्र को भी अरेस्ट कर लिया है।