आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने पर आज बुलाई गई बैठक, 13 लाख से अधिक एलपीजी के घरेलू उपभोक्ता।
आगरा में एलपीजी के 13.57 घरेलू उपभोक्ता हैं, जबकि एक लाख पीएनजी उपभोक्ता हैं। युद्ध के चलते गैस का संकट बना हुआ है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को सात दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है, गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लाइन लगने लगी है।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पर सबसे ज्यादा संकट
टीटीजेड के चलते आगरा में लकड़ी नहीं जलती है इसके चलते होटल, रेस्टोरेंट में एलपीजी का ही इस्तेमाल होता है। मगर, अब कामर्शियल गैस सिलिंडर मिलने में समस्या आ रही है, एक सिलिंडर ही दिया जा रहा है।
यह समस्या और बढ़ सकती है ऐसे में रेस्टोरेंट, होटल और स्ट्रीट फूड को लेकर सबसे ज्यादा समस्या खड़ी होगी। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि घरेलू सिलिंडर और पीएनजी की कोई दिक्कत नहीं है। कामर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में कुछ समस्या आ रही है इसके लिए कंपनियों की सेल्स टीम की बुधवार को बैठक बुलाई गई है।