आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें, आगरा में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, शर्त रख दी ऐसी कि हर कोई हैराना, बोला जिस युवती से वह प्यार करता है उसे बुलाएं तभी टावर से नीचे उतरेगा। ( Agra Local News: Man climb on Mobile tower, Demand to call woman he love, Video )
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में मोबाइल टावर लगा हुआ है, बुधवार सुबह नौ बजे मोबाइल टावर पर एक युवक चढ़ गया और टावर पर बैठ गया। युवक को टावर पर बैठा देख लोगों की भीड़ जुट गई। युवक को नीचे उतरने के लिए कहने लगे लेकिन युवक टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ।
युवक बोला, जिससे वह प्यार करता है उसे बुलाओ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने शर्त रख दी कि वह जिसे प्यार करता है उसे बुलाएं तब वह नीचे उतरेगा। युवक ने अपना नाम बंटी निवासी हिरन गांव, टूंडला बताया है। पुलिस कर्मियों ने समझा बुझाकर बंटी को नीचे उतार लिया।