आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि से पीएचडी करना चाहते हैं तो केमिस्ट्री, फिजिक्स सहित 48 विषयों में शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया। पूरी प्रक्रिया जानने के लिए क्लिक करें।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पीएचडी की करीब 1200 सीटें के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.ac.in पर 10 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए तीन हजार रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 1500 रुपये आवेदन शुल्क है। आवेदन भरने के बाद हार्ड कापी जमा करने की अंतिम तिथि भी 10 अप्रैल है। सात मई को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे और 10 मई परीक्षा की तिथि प्रस्तावित की गई है। परीक्षा दो घंटे की होगी, ओएमआर पर परीक्षा कराई जाएगी।
सामान्य वर्ग के लिए परास्नातक में 55 प्रतिशत अंक अनिवार्य
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी परास्नातक में 55 प्रतिशत अंक होने पर आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के लिए अंकों में पांच प्रतिशत की छूट है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों के शिक्षक, जेआरएफ, एमफिल उपाधि धारक और गेट उत्तीर्ण भी आवेदन कर सकते हैं।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं इसके बाद ही प्री पीएचडी कोर्स वर्क में प्रवेश ले सकेंगे। आरक्षित वर्ग के लिए पांच प्रतिशत की छूट है। दो घंटे की प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे, इसमें से 30 प्रश्न रिसर्च मैथेडोलाजी और जनरल एप्टीट्यूड के होंगे। जबकि 70 प्रश्न विषय से संबंधित होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।