आगरालीक्स …Agra News: आगरा के दयालबाग के पोइया घाट से खंदौली तक पीपा पुल बना, जाम में नहीं फंसेंगे, दूरी भी कम होगी।
आगरा में एक करोड़ की लागत से दयालबाग के पोइया घाट से खंदौली के बीच पीपा पुल बनाया गया है। पुल का निर्माण पूरा हो चुका है, वाहन भी चलने लगे हैं। पीपा पुल के लिए रेलिंग और साइड में रोड बनाया जाना है। पीपा पुल बनने से जिन लोगों को खंदौली से दयालबाग तक आना है ( Agra News: Pontoon Bridge between Poiya Ghat Dayalbagh & Khandauli )
उन्हें टेढ़ी बगिया, रामबाग, वाटर वक्र्स के जाम में नहीं फंसना पड़ेगा, खंदौली से सीधे पोइया घाट होते हुए दयालबाग से शहर में आ सकेंगे। इसी तरह से जिन्हें दयालबाग से खंदौली के लिए जाना हैं उन्हें भी शहर के अंदर से होकर नहीं जाना पड़ेगा, साथ ही करीब 10 किलोमीटर दूरी भी कम हो जाएगी।
अभी पुल का नहीं हुआ है शुभारंभ
एत्मादपुर के विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के प्रयास से पीपा पुल बना है इसका विधिवित शुभारंभ अभी नहीं हुआ है।