आगरालीक्स…आगरा में नेशनल चैंबर चुनाव के लिए मतदान कल. 1668 सदस्य करेंगे वोट. मतदान की वीडियोग्राफी भी होगी. जानिए किन—किन पदों पर कौन—कौन हैं प्रत्याशी.
आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव रविवार 14 मार्च को होने जा रहे हैं. मतदान अग्रवन में सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा जो कि दोपहर तीन बजे तक होगा. शाम को ही मतगणना की जाएगी. मतदान को लेकर शनिवार को चैंबर की आवश्यक बैठक हुई जिसमें मतदान व मतगणना से संबंधी नियम व निर्देश जारी किए गए. चुनाव समिति के चेयरमैन मनीष अग्रवाल ने सदस्यों से अपील की है कि सभी आगरा के विकास, उद्योग एवं व्यापार विकास के लिये वोट अवश्य करें.1668 सदस्य करेंगे मतदान
उन्होंने बताया कि चुनाव में यातायात व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा. चुनाव समिति मतदान को बिल्कुल पारदर्शिता और निष्पक्ष कराने के लिए प्रतिबद्ध है. चुनाव की पूरी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. उन्होंने आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वोट डालने वाले सदस्य चैम्बर के आई कार्ड के अलावा आधार कार्ड भी साथ रखें. इसके अलावा जो भी सदस्य तीन बजे तक आएंगे उन्हीं को वोटिंग का अधिकार मिलेगा. चुनाव मे गडबड़ी फैलाने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी. हॉल में प्रचार की अनुमति नहीं दी जायेगी.
अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मनोज कुमार बंसल व मनोज कुमार गुप्ता
दो उपाध्यक्ष पद के लिए अम्बा प्रसाद गर्ग, गिरीश चंद गोयल, नीतेश अग्रवाल
एक कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश अग्रवाल व विनय मित्तल के मध्य चुनाव होगा.
कार्यकारिणी सदस्य के समूह संख्या 3 में 2 सदस्य पद के लिए अशोक लालवानी, राजेश अग्रवाल, राजकुमार भगत, संजय कुमार अग्रवाल के बीच चुनाव होगा
समूह संख्या 9 में 3 सदस्य पद के लिए दिनेश कुमार अग्रवाल, केशव दत्त गुप्ता, नितिन अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल के मध्य चुनाव होगा.