आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसा. 16 साल की लड़की को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत…साथ जा रही बहन बाल—बाल बची
आगरा में जयपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसे में एक 16 साल की लड़की की दर्दनाक मौत हुई है. उसके साथ जा रही उसकी बहन बाल—बाल बच गई. हादसे के बाद बेकाबू ट्रक सड़क किनारे पेड़ों में जा घुसा. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले की जांच की जा रही है.हादसा फतेहपुर सीकरी के तेहर मोरी के पास हुआ है. भरतपुर की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले पप्पू की बेटी 16 साल की तनु अपनी बहन ममता के साथ गांव लोहकरेरा में रहने वाली अपनी एक अन्य शादीशुदा बहन के यहां आई थी. बहनोई विष्णु दोनों सालियों को उनके घर भरतपुर छोड़ने जा रहा था. तेरह मोरी के पास विष्णु ने बाइक को सड़क किनारे खड़ा करके लघुशंका के लिए चला गया. दोनों बहनें सड़क किनारे खड़ी हो गईं. तभी आगरा की ओर से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों बहनों को चपेट में लिया. इसमें तनु बुरी तरह से घायल होकर जमीन पर गिर गई वहीं ममता किसी तरह दौड़कर हट गई और बाल—बाल बच गई. तनु की मौके पर ही थोड़ी देर में मौत हो गई. वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों में जा घुसा.