आगरालीक्स…आगरा में स्कूल के पास तालाब में मिली नवजात बच्चे की लाश. देखते ही बच्चों की निकल गई चीख. जांच में जुटी पुलिस
आगरा में सनसनीखेज घटना सामने आई है. थाना एकता क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के पास बने तालाब में स्कूली बच्चों ने एक नवजात बच्चे की लाश देखी. लाश देखते ही बच्चों की चीख निकल गई. जानकारी होने पर लोगों की भीड़ भी यहां जुट गई और पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से नवजात का शव तालाब से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.