आगरालीक्स…आगरा के शारदा विश्वविद्यालय में “मिस टीन यूनिवर्स उत्तर प्रदेश, मिस टीन उत्तर प्रदेश एवं मिसेज उत्तर प्रदेश” के हुए ऑडिशन…38 प्रतिभागियों ने दिखाया व्यक्तित्व
शारदा विश्वविद्यालय आगरा में “मिस टीन यूनिवर्स उत्तर प्रदेश, मिस टीन उत्तर प्रदेश एवं मिसेज उत्तर प्रदेश” के प्रतिष्ठित ऑडिशन का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्वीनिफाइड इवेंट्स ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्वीनिफाइड इवेंट्स की संस्थापक एवं “मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश” तथा “मिस टीन उत्तर प्रदेश” की राज्य निदेशक प्रीति यादव द्वारा किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजन का संचालन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।ऑडिशन में कुल 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संप्रेषण कौशल एवं प्रस्तुति के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। यह मंच उभरती प्रतिभाओं के लिए फैशन एवं सौंदर्य प्रतियोगिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में कर्नल हरदीप चौधरी (निर्माता एवं निर्देशक, लिसा इंडिया फिल्म्स), ईशिका द्विवेदी (मिसेज उत्तर प्रदेश – क्वीन ऑफ वर्च्यू 2022 एवं संस्थापक, नश एंड हंबर), डॉ. सोनी शर्मा (सहायक अधिष्ठाता, शारदा मानविकी विद्यालय), डॉ. मोनिका चौधरी (सहायक अधिष्ठाता, शारदा डिजाइन विद्यालय) एवं डॉ. वसुंधरा सक्सेना (प्रभारी अधिष्ठाता, छात्र कल्याण) शामिल रहीं।
निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संप्रेषण कौशल एवं समग्र प्रस्तुति के आधार पर किया गया। उनके अनुभव एवं सुझावों ने कार्यक्रम की गुणवत्ता को और अधिक समृद्ध बनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) जयंती रंजन का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए आयोजकों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं पेशेवर वातावरण में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी एवं विश्वविद्यालय का सहयोग स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।